December Winter Vacation : दिसंबर महीने की शुरुआत होते ही देशभर के सभी स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी छुट्टियों की उम्मीद करने लगे हैं क्योंकि ठंड बढ़ने के साथ कई राज्यो में छुट्टियो का समय तय किया जा चुका है। इस दौरान मौसम की स्थिति और त्यौहारो को ध्यान में रखते हुए सभी छात्रों को लंबा आराम मिल पाएगा जिससे वह पढ़ाई के बीच थोड़ा समय अपने परिवार के साथ भी बिता पाएंगे।
प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार दिसंबर महीने में कई राज्यों में ज्यादा ठंड होने के कारण वेकेशन घोषित किए जा रहे है। हालांकि सरकारी स्तर पर छुट्टियां सीमित है फिर भी कई स्कूलो में ठंड को देखते हुए एक सप्ताह से लेकर 10 दिन तक के छुट्टियाँ लागू की जा चुकी है। इसलिए विद्यार्थियों के लिए जरूरी है कि वे अपने राज्य की छुट्टियाँ की एक बार सूची की सही जानकारी जरूर पढ़ें।
December Winter Vacation
दिसंबर महीने में ठंड बढ़ने के साथ कई राज्यों में बारिश और चक्रवात जैसी गंभीर स्थितियां भी देखने को मिल रही है। ऐसे में मौसम बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग और मौसम विभाग दोनो की तरफ से हाई अलर्ट जारी किए गए है। इस वजह से कई स्कूलों को कुछ दिनो के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
जो विद्यार्थी दिसंबर महीने की ठंड की छुट्टियों की सही जानकारी जानना चाहते है उनके लिए इस आर्टिकल में सभी आवश्यक जानकारी दी गई है इसलिए आखिरी तक जरूर पढ़ें।
विंटर स्कूल हॉलिडे के फायदे
ठंड के मौसम में घोषित की जाने वाली इन छुट्टियों से छात्रों को कई तरह से फायदा मिलता है।
- घर पर परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलता है
- कड़ाके की ठंड में स्कूल आने जाने की परेशानी नहीं रहती है
- परिवार के साथ घूमने-फिरने या लंबी यात्रा की योजना बनाई जा सकती है
- आगामी परीक्षा की तैयारी घर पर आराम से की जा सकती है
इन राज्यों में होंगी ज्यादा छुट्टियाँ
भारत में सबसे ज्यादा ठंड जम्मू कश्मीर जैसे इलाकों में महसूस की जाती है। यहां भारी बर्फबारी के कारण स्कूल जाना बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं रहता और शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं। इस वजह से जम्मू-कश्मीर सरकार ने राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में लगभग 3 महीने का लंबा वेकेशन घोषित किया है। यहां की ठंड की छुट्टियां 1 दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक लागू रहेंगी।
सभी स्कूल इतने दिन रहेंगे पूरी तरह बंद
पीएम श्री स्कूलों की छुट्टी से जुड़ी जानकारी भी सामने आ चुकी है। इन स्कूलों में 23 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक का वेकेशन तय किया गया है। इस समय अवधि में कक्षा 1 से 12 तक सभी कक्षाएं की क्लासेस पूरी तरह से बंद रहने वाली है।
दिसंबर 2025 की सरकारी छुट्टियाँ
दिसंबर 2025 में सरकारी स्तर पर कोई बड़ी छुट्टी लागू नहीं है। केवल 25 दिसंबर क्रिसमस डे को राष्ट्रीय अवकाश रहेगा, जिसके चलते सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके अलावा महीने में आने वाले सभी रविवार को भी स्कूलों में सामान्य रूप से छुट्टी रहेगी।